Showing posts with label dance girls. Show all posts
Showing posts with label dance girls. Show all posts

Monday, 20 June 2016

डांस के नाम पर लड़कियों से करवाते थे देह व्यापार

बालोद जिले में मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। इलाहाबाद में डांस के नाम पर देह व्यापार में धकेली जा रही राज्य की सात लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया है।
बालोद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। दो महिला आरोपी पकड़ी गई हैं। बताया जाता है कि राज्य की 14 लड़कियां इस गिरोह के चंगुल में थी।
छह लड़कियो को छुड़ाने व सरगना शेरू को पकड़ने के लिए टीम रवाना की गई है। इस मामले में कुल 7 लड़कियों को लाया गया,जो सभी नाबालिग हैं। इनमें बालोद की एक, कोरबा की 3 और तीन चांपा जांजगीर की हैं। जहां से
लड़कियों को गिरफ्तार किया गया वहां नेपाल और उत्तरांचल क्षेत्र की भी लड़कियां मिली हैं। अभी छत्तीसगढ़ से और लड़कियों के शामिल होने की सम्भावना है।