Showing posts with label Vishwa Hindu Parishad. Show all posts
Showing posts with label Vishwa Hindu Parishad. Show all posts

Wednesday, 13 April 2016

यूपी के हर गांव में राम मंदिर बनाएगा विहिप

यूपी के हर गांव में राम मंदिर बनाएगा विहिप
यूपी के हर गांव में राम मंदिर बनाएगा विहिप
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने सोमवार से राम मंदिर को लेकर एक नया अभियान शुरू किया है। वीएचपी हर गांव में एक राम मंदिर बनवाएगी। वीएचपी इस अभियान की शुरुआत अपने कार्यकर्ताओं को रामनवमी के दिन राम दरबार की प्रतिमा देकर करेगी। वीएचपी की योजना है कि देशभर के एक लाख गांवों में इन प्रतिमाओं को लगाया जाए।
अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्‍स ऑफ इंडिया' के मुताबिक विश्व हिंदु परिषद ऐसे एक लाख प्रतिमाओं को देशभर के गावों में स्थापित करने की योजना बना रही है। विहिप के एक सदस्य के मुताबिक राम नवमी के दिन लोगों को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उनकी पार्टी की आस्था से जुड़ा हुआ है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को विकास के मुद्दे पर ही लड़ेगी।
उधर, फिर से गरमाए जा रहे राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ से हवा मिलने वाली है। माना जा रहा है कि इस दौरान होने वाले संत सम्मेलन से राम मंदिर आंदोलन फिर शुरू किया जा सकता है। कुंभ के दौरान तीन, चार और पांच मई को वीएचपी संत सम्मेलन है।
Read More - यूपी के हर गांव में राम मंदिर बनाएगा विहिप