Showing posts with label Unmanned Aerial Vehicle. Show all posts
Showing posts with label Unmanned Aerial Vehicle. Show all posts

Thursday, 25 February 2016

नक्सलियों पर नजर रखने खरीदेंगे पांच करोड़ का यूएवी

नक्सलियों पर नजर रखने खरीदेंगे पांच करोड़ का यूएवी
नक्सलियों पर नजर रखने खरीदेंगे पांच करोड़ का यूएवी
नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक मानव रहित विमान (मिनी यूएवी) खरीदने की तैयारी चल रही है। यूएवी के माध्यम से जंगलों में नक्सलियों के मूवमेंट की निगरानी की जा सकेगी। पुलिस मुख्यालय ने मिनी यूएवी खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके लिए नए बजट में पांच करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नक्सल प्रभावित बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान में यूएवी की मदद ली जा रही है। यूएवी के जरिए जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों के बारे में खुफिया सूचनाओं को हासिल करने में सुरक्षाबलों को काफी मदद मिली है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है।

बताया गया है कि राज्य सरकार नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने की तैयारी में है। इसके मद्देनजर सुरक्षाबलों को आधुनिक हथियारों व तकनीकों से लैस किया जा रहा है। प्रदेश में नक्सली गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं को हासिल करने के लिए तीन जियो लोकेटर खरीदने का भी प्रस्ताव है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को राज्य शासन ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।