Showing posts with label Twitter War. Show all posts
Showing posts with label Twitter War. Show all posts

Thursday, 16 June 2016

'डियर' विवाद पर स्मृति ने खुद को बताया 'आंटी नेशनल'

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर 'डियर' शब्द को लेकर मचे विवाद के बीच ईरानी ने अपने फेसबुक पेज पर विस्तृत जवाब दिया है। स्मृति ने कहा है कि वो उनमें से नहीं, जो मुंह बंद करके बैठ जाएं। जवाब के अंत में मानव संसाधन मंत्री ने खुद को 'आंटी नेशनल' कहा है।
अशोक चौधरी ने स्मृति को कहा था 'डियर'
गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी को 'डियर' कहकर संबोधित किया था, जिस पर ईरानी ने सख्त एतराज जताया था। स्मृति के ऐतराज के बाद मंत्री ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन ये विवाद ठंडा नहीं हुआ था। इसको लेकर अब सोशल मीडिया के जरिये ही केंद्रीय मंत्री ने एक लंबा जवाब लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'जब मैं छोटी थी, उस वक्त लड़कियों को जवाब नहीं देने के लिए कहा जाता था। लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता था कि लड़के, लड़कियों को कितना अपमानित करते थे।'