Showing posts with label The most powerfull Pulsar. Show all posts
Showing posts with label The most powerfull Pulsar. Show all posts

Tuesday, 24 May 2016

सबसे दमदार बजाज पल्सर सीएस400 जल्द, चल रही टेस्टिंग

सबसे दमदार बजाज पल्सर सीएस400 जल्द, चल रही टेस्टिंग
सबसे दमदार बजाज पल्सर सीएस400 जल्द, चल रही टेस्टिंग
बजाज की सबसे दमदार पल्सर सीएस400 जल्द लॉन्च की जा सकती है। यह बाइक केटीएम ड्यूक 390 पर आधारित है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख रुपए के आसपास होगी।
बजाज ने पल्सर सीएस400 में फ्रंट यूएसडी फोर्क लगाया है। शायद कीमत को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है। यह सिंगल सीटर बाइक होगी। कंपनी संभवतः नहीं चाहती कि पल्सर सीएस400 का सीधा मुकाबला केटीएम ड्यूक 390 से हो। कुल मिलकार कंपनी ने पल्सर सीएस400 का प्रोडक्शन मॉडल ठीक वैसा ही रखा है जैसा 2014 दिल्ली ऑटो एक्सपो में इसका कांसेप्ट मॉडल दिखाया गया था।

आकर्षक खूबियां

बजाज पल्सर सीएस400 के फ्यूल टैंक पर गियर इंडिकेटर के साथ स्पीडोमीटर लगा है। यह फीचर ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। हेडलैंप में एलईडी स्ट्रिप और एलईडी टेललैंप भी है। इसे एबीएस से लैस किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पल्सर सीएस400 का इंजन 42 बीएचपी पावर देगा।