Showing posts with label T20 Series. Show all posts
Showing posts with label T20 Series. Show all posts

Wednesday, 22 June 2016

टी20 सीरीज जीतने का आज भारत के पास शानदार मौका

भारतीय टीम बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे व निर्णायक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल तीन मैचों की सीरिज 1-1 से बराबर है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर महेंद्रसिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के लिए बरिंदर सरन, मनदीप सिंह, लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह ने पिछली जीत में प्रभावी प्रदर्शन किया था और इन युवा खिलाड़ियों की निगाहें फिर अच्छे प्रदर्शन पर टिकी होंगी।
भारत ने वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सफाया किया था, लेकिन शनिवार को पहले टी-20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम को दो रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। मेहमान टीम ने हालांकि सोमवार को दूसरे मैच में जोरदार वापसी करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम अब एक और आसान जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इस युवा भारतीय टीम की ओर से सोमवार को बरिंदर सरन, मनदीप सिंह, लोकेश राहुल और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीता।