Showing posts with label Stop exam. Show all posts
Showing posts with label Stop exam. Show all posts

Monday, 20 June 2016

ग्वालियर में कॉलेज बंद कराने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता सोमवार सुबह माधव कॉलेज बंद कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान वहां परीक्षा चल रही थी। इस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वहां तोड़फोड़ कर दी और परीक्षार्थियों से पर्चे लेकर उन्हें फाड़ दिए और उनके साथ मारपीट भी की। उधर सूचना मिलते ही एबीबीपी के कार्यकर्ता उनका विरोध करने कॉलेज पहुंच गए। जिसके बाद दोनों दल के कार्यकर्ता भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को वहां से निकाला।