Showing posts with label Sri Rama Navami. Show all posts
Showing posts with label Sri Rama Navami. Show all posts

Thursday, 14 April 2016

रामनवमी पर श्रीराम की ऐसे करें पूजा, मिलेगा पुण्य

रामनवमी पर श्रीराम की ऐसे करें पूजा, मिलेगा पुण्य
रामनवमी पर श्रीराम की ऐसे करें पूजा, मिलेगा पुण्य
नवरात्र की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्मदिवस 'रामनवमी' पर्व भी मनाया जाता है। रामनवमी का पूजन शुद्ध और सात्विक रुप से भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।

इस दिन लोग उपवास करके भजन कीर्तन से भगवान राम को याद करते है। रामजन्म भूमि अयोध्या में यह पर्व बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। विधि-विधान से पूजन के लिए लिए रामनवमी के दिन ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

भगवान राम की तस्वीर को गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल से साफ करें। फिर उस पर कुंकुम, हल्‍दी, चंदन का तिलक लगाएं। फिर भगवान राम को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भगवान राम की तस्वीर के सामने घी का दिया जलाएं और अगरबत्ती, धूप से वातावरण को सुगंधित करें।