Showing posts with label Space Shuttle. Show all posts
Showing posts with label Space Shuttle. Show all posts

Monday, 23 May 2016

स्पेस शटल RLV-TD लॉन्च, वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

स्पेस शटल RLV-TD लॉन्च, वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
स्पेस शटल RLV-TD लॉन्च, वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
आज का दिन इसरो और भारत के लिए खास है। भारत ने सफलता पूर्वक स्वदेश निर्मित स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा तट से पहली बार स्वदेशी, पुन: इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान को करीब 11 टन वजनी रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। प्रोटाटाइप टेस्ट के जरिए इसरो ने इस नई तकनीक का परीक्षण किया।
इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, RLV-TD के लॉन्चिंग सुबह करीब 6:30 बजे हुई। अमेरिकी स्पेस शटल की तरह दिखने वाले डबल डेल्टा पंखों वाले यान को एक स्केल मॉडल के रूप में प्रयोग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्पेस शटल की क्या है खासियत?
ये एक रियूजेबल लॉन्च व्हीकल है। इसरो पहली बार ऐसी स्पेस क्राफ्ट लॉन्च कर रहा है। जिसमें डेल्टा विंग्स होंगे।
लॉन्च के बाद ये स्पेस क्राफ्ट बंगाल की खाड़ी में वापस उतर आएगा। इस स्पेस क्राफ्ट के बनने में 5 साल का समय लगा और 95 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
ये फ्लाइट इस स्पेस क्राफ्ट की हायपर सोनिक एक्सपेरिमेंट स्पीड पर री-एंट्री को झेल पाने की क्षमता का आकलन करेगी।