Showing posts with label Shir. Show all posts
Showing posts with label Shir. Show all posts

Friday, 22 April 2016

शिर्डी साईं मंदिर की दानपेटी में मिले 85 लाख के हीरे

शिर्डी साईं मंदिर की दानपेटी में मिले 85 लाख के हीरे
शिर्डी साईं मंदिर की दानपेटी में मिले 85 लाख के हीरे
शिर्डी साईं मंदिर की दान पेटी में हीरे मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 85 लाख रुपए आंकी गई है। ये हीरे एक पैकेट में लपेटकर दानपेटी में डाले गए थे। आमतौर पर इतना बड़ा दान सीधे ट्रस्ट से संपर्क साध कर किया जाता है, क्योंकि कई बार दान दी हुई वस्तु के ईधर-ऊधर होने का जोखिम रहता है।
मिड डे के मुताबिक, मंदिर ट्रस्टियों ने जब दान पेटी खोली तो हीरे देखकर भौंचक रह गए। तब ट्रस्ट के सदस्यों को हीरों की कीमत का अनुमान नहीं था। उन्होंने मुंबई के ज्वैलरों का एक पैनल गठित कर कीमत आंकने में मदद मांगी।
पैनल के सदस्यों नरेश मेहता, प्रदीप झवेरी और भरत सोनी को बुधवार को शिर्डी बुलाया गया, जिन्होंने हीरों की परख की। नरेश मेहता ने बताया, पहली नजर में मुझे लगा कि हीरे ज्यादा कीमती नहीं हैं, लेकिन बारिकी से जांचने पर पता चला कि वे बेशकीमती हैं। मुझे भी आश्चर्य हुआ।