Showing posts with label Rio Olympic 2016. Show all posts
Showing posts with label Rio Olympic 2016. Show all posts

Monday, 4 July 2016

रियो में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रियो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। यह कार्यक्रम मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया था, जहां पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से अनौपचारिक रूप से बातचीत की और साथ ही उन्हें ओलिंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस मौके पर खेल राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह भी मौजूद थे। पीएम मोदी यहां एथलीटों से मुलाकात कर उन्हें ओलिंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन देने की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। गौर हो कि ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में अगस्त में होने वाले ओलिंपिक खेलों में भारत के करीब 100 एथलीट 13 खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

Wednesday, 29 June 2016

ओलंपिक का टिकट मिलते ही अंकित को अपना बताने लगे यूपी और हरियाणा

मध्यप्रदेश के लांग जंप एथलीट अंकित को रियो का टिकट मिलते ही मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश और हरियाणा ने भी अंकित पर अपना हक जताया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व स्पोर्ट्स डायरेक्टर और आयरन मैन ऑफ एशिया का खिताब हासिल कर चुके एथलीट विजय सिंह चौहान सहित यूपी के बाह विधायक राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने अंकित को यूपी की शान करार दिया है।
हरियाणा ने भी दावा किया है कि अंकित ने हरियाणा में रहकर खेल का अभ्यास किया था, इसलिए यह हरियाणा की उपलब्धि है। जबकि मध्यप्रदेश खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अंकित एमपी से बतौर लांग जंप खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले एथलीट हैं।