Showing posts with label Priyanka chopra. Show all posts
Showing posts with label Priyanka chopra. Show all posts

Thursday, 26 May 2016

महज 6 हफ्तों में प्रियंका चोपड़ा कमाएंगी 100 करोड़ रुपए

महज 6 हफ्तों में प्रियंका चोपड़ा कमाएंगी 100 करोड़ रुपए
महज 6 हफ्तों में प्रियंका चोपड़ा कमाएंगी 100 करोड़ रुपए
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा सक्रिय हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर हैं। अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में काम करने के बाद पीसी एकाएक इंटरनेशनल चेहरे के तौर पर सामने आई हैं। यही कारण है कि फिल्मों के साथ ही विज्ञापन जगत में भी प्रियंका का बोलबाला है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रियंका महज 40 दिनों में विज्ञापन जगत से सौ करोड़ रुपए कमाने जा रही हैं।

वैसे तो प्रियंका इन दिनों विदेशों में ही ज्यादा रह रही हैं मगर बीते कुछ दिनों से उनके भारत आने की खबरें शुरू हुई है। इस बार प्रियंका भारत आएंगी जरूर मगर आराम करने नहीं बल्कि विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग के लिए। यह शेड्यूल करीब 40 दिनों का है।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को इन 40 दिनों की शूटिंग के लिए करीब सौ करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। बॉलीवुड में प्रियंका की पिछली रिलीज फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। पीसी ने हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
Read More - महज 6 हफ्तों में प्रियंका चोपड़ा कमाएंगी 100 करोड़ रुपए