![]() |
| पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत आएगी पाक की SIT |
पंजाब के पठानकोट एयरबेस हमले में पाकिस्तान के किसी ग्रुप या लोगों के शामिल होने की बात की जांच के लिए पाकिस्तानी जांच अधिकारियों के भारत आने की सहमति दे दी गई है।
पाकिस्तानी आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा कि भारत की ओर से एक ही शर्त रखी गई कि पाकिस्तानी जांच टीम के आने के कम से कम पांच दिन पहले सूचित कर दिया जाए।
पठानकोट आतंकवादी हमले में जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों की शामिल होने के बारे में सबूत जुटाने के लिए पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की एक टीम के अगले महीने भारत की यात्रा करने की संभावना है।
एक वरिष्ठ राजनयिक ने डॉन न्यूज को बताया, 'टीम की यात्रा की उम्मीद है।' खबर के अनुसार, पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग द्वारा दर्ज प्राथमिकी ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा गठित छह सदस्यीय जांच टीम के दौरे का मार्ग प्रशस्त किया है।
Read More - पठानकोट हमले की जांच के लिए भारत आएगी पाक की SIT
