Showing posts with label PSLVC34. Show all posts
Showing posts with label PSLVC34. Show all posts

Monday, 30 May 2016

ISRO बनाएगा नया रिकॉर्ड, एक ही रॉकेट से लॉन्च करेगा 22 सेटेलाइट

जीपीएस नाविक और आरएलवी-टीडी के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो एक और कहानी लिखने को तैयार है। जून महीने के आखिरी हफ्ते में इसरो एक साथ 22 उपग्रहों को लॉन्च करेगा जो भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नई शुरुआत होगी। सेटेलाइट को लॉन्च करने के लिए पीएसएलवी सी-34 इस्तेमाल में लाया जाएगा।
इसरो प्रमुख किरन कुमार ने कहा कि 22 में से तीन सेटेलाइट भारत के हैं जबकि बाकी सेटेलाइट अमेरिका, कनाडा और इंडोनेशिया के हैं। हाल ही में रियूजेबल लॉन्च व्हीकल के परीक्षण के बाद हम करीब 22 सेटेलाइट लॉन्च करेंगे। कार्टोग्राफिक श्रृंखलाओं में से एक सेटेलाइट भी लॉन्च किया जाएगा। सेटेलाइट लॉन्च करने के बाद इसरो स्कैटरोमीटर INSAT-3DR लॉन्च करने की तैयारी में जुट जाएगा। इसकी मदद से वातावरण में वर्टिकल तापमान और उमस के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
Read more - ISRO बनाएगा नया रिकॉर्ड, एक ही रॉकेट से लॉन्च करेगा 22 सेटेलाइट