Showing posts with label NIA. Show all posts
Showing posts with label NIA. Show all posts

Thursday, 30 June 2016

मंदिरों में बीफ रख आईएस भड़काना चाहता था रमजान के दौरान दंगे

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मॉड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए 11 युवकों को हिरासत में लिया। ये युवक बम धमाकों द्वारा शहर के वीवीआईपी और भीड़भाड वाले इलाकों को निशाना बनाना चाहते थे। इसके अलावा जांच एजेंसियों को यह भी पता लगा है कि ये लोग चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में गोमांस और भैंस का मांस रखकर शहर में दंगे भड़काना चाहते थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जांच एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बताया है कि आईएस का यह मॉड्यूल रमजान के इस पवित्र माह के दौरान मंदिरों में मांस रखकर शहर में तनाव उत्पन्न करना चाहता है। गिरफ्तार किए गए युवा भारत में आईएस की भर्ती का काम देख रहे चीफ हैंडलर शैफी अरमार के साथ लगातार संपर्क में थे। एनआईए पिछले 4-5 महीने से इनपर नजर रखे हुए था।

Friday, 6 May 2016

एनआईए का खुलासा, मोदी सरकार और संघ के खिलाफ दाऊद ने रची थी साजिश

एनआईए का खुलासा, मोदी सरकार और संघ के खिलाफ दाऊद ने रची थी साजिश
राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने दावा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम ने मोदी सरकार को पंगु बनाने के लिए दंगे की साजिश रची थी। जांच एजेंसी के मुताबिक की डी-कंपनी की साजिश भारत में धार्मिक नेताओं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं और चर्च पर हमले कर आपसी सदभाव बिगाड़ देश में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की थी।
एनआईए इस बारे में एक चार्जशीट डी-कंपनी के उन 10 लोगों के खिलाफ शनिवार को दायर करने जा रही, जिन्हें भारत में साल 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने, आरएसएस के नेताओं और चर्च पर हमले की जिम्मेदारी दी गई थी।