Showing posts with label Maruti Suzuki Ciaz. Show all posts
Showing posts with label Maruti Suzuki Ciaz. Show all posts

Tuesday, 1 March 2016

मारुति की सियाज कार को चलाइए बिना गियर बदले

मारुति की सियाज कार को चलाइए बिना गियर बदले
मारुति की सियाज कार को चलाइए बिना गियर बदले
मारुति सुजुकी इंडिया ने मिड-साइज सेडान सियाज कार का ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किया है। सियाज के जेडएक्‍सआई+ वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगाया गया है। ऑटोमैटिक वेरिएंट की दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 10.19 लाख रुपए रखी गई है।

अभी तक सियाज के वीएक्‍सआई के ट्रिम वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दी गई थी। नए ऑटोमैटिक वेरिएंट में 4-स्पीड का ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगाया गया है।

गौरतलब है कि सियाज में 1.4-लीटर का 4-सिलिंडर वाला के-सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है जो 91 बीएचपी का पावर और 19.12 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देता है।