Showing posts with label Kings XI Punjab. Show all posts
Showing posts with label Kings XI Punjab. Show all posts

Tuesday, 12 April 2016

किंग्स इलेवन अपने आईपीएल के मैच महाराष्ट्र से शिफ्ट करने को राजी

किंग्स इलेवन अपने आईपीएल के मैच महाराष्ट्र से शिफ्ट करने को राजी
किंग्स इलेवन अपने आईपीएल के मैच महाराष्ट्र से शिफ्ट करने को राजी
बीसीसीआई के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को सूचित किया कि किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के तहत नागपुर में निर्धारित अपने तीन मैच जल संकट के मद्देनजर मोहाली में कराने को तैयार है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि मुंबई और पुणे में होने वाले 17 मैचों के दौरान रिसाइकिल्ड सीवेज वाटर का उपयोग किया जाएगा। 
महाराष्ट्र में सूखे के चलते राज्य में आईपीएल मैचों के आयोजन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने हलफनामे में बताया कि स्टेडियम के लिए गंदे पानी को रिसाइकिल कर उसका उपयोग किया जाएगा। स्टेडियम में पिच के मेंटेनेंस के लिए पीने योग्य पानी का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिससे इस समस्या का समाधान हो जाएगा। आरडब्ल्यूआईटीसी द्वारा दिए जाने वाला रिसाइकिल्ड पानी मैचों के लिए पर्याप्त रहेगा।