Showing posts with label Kabir Bedi. Show all posts
Showing posts with label Kabir Bedi. Show all posts

Tuesday, 21 June 2016

'मोहनजो दारो' के ट्रेलर में छा गए रितिक रोशन

आशुतोष गोवरिकर निर्देशित फिल्म 'मोहनजो दारो' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रितिक रोशन फिल्म में शर्मन नाम के शख्स की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में रितिक काफी गंभीर लुक में दिखाई दे रहे हैं। जंग के मैदान में वो दुश्मनों को पटखनी देते नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े का दिलकश लुक भी देखने को मिल रहा है, जो एक डांसर की भूमिका में नजर आएंगी। रितिक को फिल्म में उनसे पहली नजर में प्यार हो जाता है।
तमिल फिल्म में अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर सुर्खियां बटोरने वाली पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया था, जिसमें उनके पहनावे की इतिहासकारों ने काफी आलोचना की थी।