Showing posts with label Jain Temple. Show all posts
Showing posts with label Jain Temple. Show all posts

Thursday, 14 April 2016

भिलाई में बन रहा छत्‍तीसगढ़ का पहला स्वर्ण जड़ित जैन मंदिर

भिलाई में बन रहा छत्‍तीसगढ़ का पहला स्वर्ण जड़ित जैन मंदिर
भिलाई में बन रहा छत्‍तीसगढ़ का पहला स्वर्ण जड़ित जैन मंदिर
भिलाई के नेहरू नगर में जैन समुदाय द्वारा एक ऐसा मंदिर बनाया जा रहा है, जिसमें स्वर्ण जड़ित वेदी पर मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान विराजेंगे। संभवतः यह प्रदेश का पहला जैन मंदिर है, जिसमें स्वर्ण जड़ित वेदियां बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही मंदिर के भीतर बने गुम्बद व मुख्य मंदिर की भीतरी दीवारों पर 24 कैरेट सोने की पॉलिश वाला कांच लगाया गया है।
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में नेहरू नगर स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। करीब 9 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन पर सन्‌ 2000 में बने इस मंदिर को विशाल रूप दिया जा रहा है। मंदिर में इन दिनों मुख्य गुम्बद में मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान के लिए नई स्वर्ण जड़ित वेदी बनाई गई है।