Showing posts with label JNU Row. Show all posts
Showing posts with label JNU Row. Show all posts

Tuesday, 17 May 2016

गुजरात लैब ने JNU में देश विरोधी नारेबाजी के 4 वीडियो को बताया असली

गुजरात लैब ने JNU में देश विरोधी नारेबाजी के 4 वीडियो को बताया असली
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कथित देश विरोधी नारेबाजी के 4 वीडियो को जांच में सही पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो फुटेज से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। गांधीनगर स्थिति फॉरेंसिक लैब ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपी अपनी रिपोर्ट में चारों वीडियो को सही बताया है।
बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल ने मामले की जांच के दौरान यूनिवर्सिटी का दौरा भी किया था। इस दौरान पता चला कि कई लोगों ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो तैयार किया था। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले लोगों से पूछताछ भी की थी।
गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में 9 फरवरी को तथा कथित देश विरोधी नारेबाजी लगाए गए थे। यहां पर बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा हैदराबाद के ट्रुथ लैब को भेजे गए सात वीडियो क्लिप्स में से तीन के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई थी।

Tuesday, 23 February 2016

स्टिंग में खुलासा, पुलिस हिरासत में कन्हैया कुमार की तीन घंटे तक पिटाई

स्टिंग में खुलासा, पुलिस हिरासत में कन्हैया कुमार की तीन घंटे तक पिटाई
स्टिंग में खुलासा, पुलिस हिरासत में कन्हैया कुमार की तीन घंटे तक पिटाई
जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी छात्र नेता व जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में हुई पिटाई से संबंधित एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बता दें कि 15 फरवरी को कोर्ट परिसर में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी कुछ वकीलों ने पिटाई की थी। एक टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि आरोपी वकीलों ने पुलिस हिरासत में कन्हैया कुमार की तीन घंटे तक पिटाई की थी।

विक्रम चौहान नामक वकील को स्टिंग के दौरान यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमने कन्हैया को इतना पीटा था कि उसने पैंट में पेशाब कर दिया था। देशद्रोहियों को छोड़ेंगे नहीं।


Monday, 22 February 2016

जेएनयू और जाट आरक्षण पर बहस के लिए सरकार तैयार: नायडू

जेएनयू और जाट आरक्षण पर बहस के लिए सरकार तैयार: नायडू
जेएनयू और जाट आरक्षण पर बहस के लिए सरकार तैयार: नायडू
23 फरवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। देश के लिए काफी महत्‍वपूर्ण इस सत्र में कार्यवाही सुचारू रूप से चल पाए, इसके लिए संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में वैकेंया नायडू ने कहा कि सरकार जेएनयू और जाट आरक्षण के अलावा सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
उन्‍होंने बैठक में आए नेताओं से कहा कि बजट सत्र महत्‍वपूर्ण होगा और विपक्ष सकारात्‍मकता के साथ इसे चलाने में सहयोग दे। हम जेएनयू पर विस्‍तृत बहस चाहते हैं ताकि देश को पता चले की वहां क्‍या हुआ था। हम इसके अलावा जाट आरक्षण और रोहित वेमुला मामले पर भी बहस के लिए तैयार हैं।
बजट सत्र में पेश किए जाने वाले‍ बिलों को लेकर उन्‍होंने कहा कि इस सत्र में व्‍यापार से जुड़े कुल 32 आयटम होंगे जिसमें जीएसटी भी शामिल है। जीएसटी और रियल स्‍टेट जैसे दो महत्‍वपूर्ण बिल हैं जो हमें पास कराने हैं।

भगोड़े JNU छात्र कैंपस लौटे, गिरफ्तारी किसी भी वक्त

भगोड़े JNU छात्र कैंपस लौटे, गिरफ्तारी किसी भी वक्त
भगोड़े JNU छात्र कैंपस लौटे, गिरफ्तारी किसी भी वक्त
जेएनयू में देशविरोधी गतिविधियों के आरोपी पांचों छात्र रविवार रात कैंपस लौट आए। हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जेएनयू कैंपस में मौजूद और जेएनयू विवाद को जन्म देने वाले उमर ख‍ालिद की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को पुलिस यूनिसर्विटी के वीसी से बात करेगी। इस बारे में स्पेशल (लॉ एंड ऑर्डर), डीसीपी और ज्वाइंट सीएस के बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठक चल रही है।

पुलिस ने उमर खालिद को मास्टरमाइंड बताते हुए राम नागा, आशुतोष कुमार, अनंत प्रकाश और अनिर्वाण भट्टाचार्य पर देशद्रोह का केस चलाया है। माना जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वीसी की अनुमति मिलने के बाद ही पुलिस कैंपस में प्रवेश कर पाएगी। कैंपस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

पहले खबर आई थी कि आरोपी छात्र सरेंडर करने को राजी हैं, लेकिन राम नागा ने मीडिया को बताया कि वे सरेंडर नहीं करेंगे। पुलिस कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। छात्रों को डर है कि वे कैंपस से बाहर गए तो भीड़ का शिकार हो सकते हैं।