Showing posts with label Indian Motorcycles. Show all posts
Showing posts with label Indian Motorcycles. Show all posts

Wednesday, 25 May 2016

भारत आई इंडियन स्काउट सिक्सटी, कीमत 12 लाख रुपए

भारत आई इंडियन स्काउट सिक्सटी, कीमत 12 लाख रुपए
भारत आई इंडियन स्काउट सिक्सटी, कीमत 12 लाख रुपए
दमदार बाइक बनाने वाली अमेरिकी कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल ने भारत में स्काउट सिक्सटी लॉन्च की है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपए रखी गई है।
इंडियन स्काउट सिक्सटी में 999 सीसी का वी-ट्विन इंजन है, जो 76 बीएचपी पावर और 88.8 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम है।
पोलरिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज दूबे ने कहा, 'इंडियन स्काउट सिक्सटी हल्की है। यह पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। स्काउट सिक्सटी लॉन्च होने से कंपनी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को विस्तार देगी।'