Showing posts with label GDP Growth. Show all posts
Showing posts with label GDP Growth. Show all posts

Friday, 26 February 2016

आर्थिक सर्वेक्षणः 2016-17 के लिए विकास दर 7 से 7.75 फीसद रहने का अनुमान

आर्थिक सर्वेक्षणः 2016-17 के लिए विकास दर 7 से 7.75 फीसद रहने का अनुमान
आर्थिक सर्वेक्षणः 2016-17 के लिए विकास दर 7 से 7.75 फीसद रहने का अनुमान
लोकसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक सर्वे पेश किया। सर्वेक्षण में पिछले 12 महीने की आर्थिक स्थिति और विभिन्‍न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट पेश करते हुए उन्‍होंने कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं।
इसमें वर्ष 2015-16 में देश की विकास दर 7-7.5 प्रतिशत रही जबकि महंगाई दर 4-4.5 प्रतिशत रही। इसमें वर्ष 2016-17 के लिए जीडीपी की दर को 7-7.75 फीसद आंका गया है।
जेटली के मुताबिक 2013 से अब तक एफडीआई में 22 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इस सर्वे में अगले पांच साल में विकास दर 8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं खुदरा महंगाई दर 4 से 4.5 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा सर्वे में अर्थव्यवस्था के बेहतर रहने का अनुमान जताया गया है। इसमें रोजगार के बढ़ने और दुनिया में निराशा के माहौल के बावजूद भारत मजबूती से खड़े रहने की बात कही गई है।