Showing posts with label Fraud. Show all posts
Showing posts with label Fraud. Show all posts

Wednesday, 13 April 2016

आठवीं पास ने पांच हजार लोगों से करोड़ों ठगे

आठवीं पास ने पांच हजार लोगों से करोड़ों ठगे
आठवीं पास ने पांच हजार लोगों से करोड़ों ठगे
राजस्थान पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो है तो आठवीं पास, लेकिन पांच हजार लोगों से करीब 60 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है। रामप्रकाश मीणा उर्फ परस्या नाम का यह ठग पिछले पांच साल से फरार था और इस पर करीब सवा सौ केस दर्ज थे।
यह ठग रामप्रकाश ऑथेंटिक विजन कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी चलाता था और दो साल में पैसे दोगुने करने के नाम पर चेन सिस्टम के जरिए लोगों को कंपनी का सदस्य बनाकर ठगी करता था।
पुलिस के अनुसार, इसने 2011 में दौसा में एक मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी खोली थी। एजेंटों के जरिए ढाई साल में पांच हजार से ज्यादा सदस्य बनाए। हर एक से 3100 रुपए लिए गए।