Showing posts with label Farhan Akhtar. Show all posts
Showing posts with label Farhan Akhtar. Show all posts

Friday, 24 June 2016

स्पेन में आइफा अवार्ड समारोह में जलवा बिखेरेगा बॉलीवुड

स्पेन की राजधानी में सप्ताहांत में होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवार्ड्स समारोह के दौरान बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा होगा। तीन दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान वे रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे।
इस साल आइफा पुरस्कार समारोह का 17वां संस्करण है। पिछले कई वर्षों में यह दुनिया के कई हिस्सों में हो चुका है। इस बार बॉलीवुड सितारों के दल में अनिल कपूर, संजय दत्त, रणवीर सिंह, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, कबीर खान, बिपाशा बसु, हुमा कुरैशी, विवेक ओबरॉय, रिचा चड्ढा, भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रिडा पिंटो और अन्य शामिल होंगे।
इस साल संजय लीला भंसाली की फिल्म "बाजीराव मस्तानी" को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत आठ नामांकन मिले हैं। इसके बाद सलमान खान की सुपर हिट "बजरंगी भाईजान" को सात नामांकन मिले हैं।