Showing posts with label Egypt Air Flight. Show all posts
Showing posts with label Egypt Air Flight. Show all posts

Thursday, 19 May 2016

समंदर में गिरा इजिप्ट एयर का विमान, सभी 66 यात्रियों की मौत

समंदर में गिरा इजिप्ट एयर का विमान, सभी 66 यात्रियों की मौत
समंदर में गिरा इजिप्ट एयर का विमान, सभी 66 यात्रियों की मौत
मिस्र के इजिप्ट एयर का MS804 लापता विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 66 लोगों के मारे जाने की खबर है। ये विमान पेरिस से काहिरा जा रहा था। हादसे में विमान पर सवार क्रू-मेंबर समेत सभी 66 लोगों की मौत हो गई। विमान में कुल 56 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार थे।
विमान क्रैश होने के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस पर आतंकी हमले की आशंका जताई है।
डोभाल ने ट्वीट कर बताया कि शुरुआती जानकारी के हिसाब से ये आतंकवादी हमला लग रहा है क्योंकि उड़ते प्लेन में विस्फोट देखा गया लेकिन प्लेन को क्रैश हुआ बताया गया।
इसके साथ भी उन्होंने ये भी कहा कि विमान को तलाश करने के लिए फ्रांस ने सेना के विमान और बोट भेजने को भेज दिया है। उन्होंने ग्रीक एयरपोर्ट के सूत्रों के हवालों से ट्वीट करते हुए कहा कि ये विमान इजिप्ट के हवाई क्षेत्र में ग्रीक के टापू कारपैथोस पर क्रैश हुआ है। उन्होंने एक न्यूज चैनल का वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें बताया गया है कि ये प्लेन कैसे ब्लास्ट हुआ है।