Showing posts with label Diesel Price. Show all posts
Showing posts with label Diesel Price. Show all posts

Tuesday, 17 May 2016

पेट्रोल 83 पैसे और डीजल 1.26 रुपए महंगा

पेट्रोल 83 पैसे और डीजल 1.26 रुपए महंगा
पेट्रोल 83 पैसे और डीजल 1.26 रुपए महंगा
पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल मूल्य में 83 पैसे और डीजल में 1.26 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 63.02 रुपए और डीजल 51.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। नई कीमतें सोमवार की आधी रात से लागू हो गई हैं।
इससे पहले तीनों तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एक मई को दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए थे। इस वजह से पेट्रोल 1.06 रुपए बढ़कर 62.19 रुपए और डीजल 2.94 की वृद्धि के साथ 50.95 रुपए प्रति लीटर हो गया था। कंपनियों ने 16 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 74 पैसे व 1.30 रुपए की कटौती की थी।
सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर ईंधन कीमतों की हर पखवाड़े समीक्षा करती हैं। इस काम के लिए कंपनियों ने महीने की पहली और 16 तारीख नियत कर रखी है। समीक्षा के समय वे डॉलर और रुपये के विनिमय दर को भी ध्यान में रखती हैं।