Showing posts with label DZires. Show all posts
Showing posts with label DZires. Show all posts

Friday, 27 May 2016

मारुति सुजुकी ने 77 हजार बालेनो, डीजायर वापस मंगवाई

मारुति सुजुकी इंडिया महंगी हैचबैक बालेनो की 75,419 यूनिट वापस मंगवा रही है, ताकि एयरबैग और ईंधन फिल्टर की खामियां दूर की जा सकें। कंपनी ने ईंधन फिल्टर बदलने के लिए 1,961 कॉम्पैक्ट सेडान डीजायर भी वापस मंगवाई है।
मारुति सुजुकी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है, 'कंपनी अपनी तरफ से 3 अगस्त 2015 से लेकर 17 मई 2016 के बीच तैयार 75,419 बालेनो वापस मंगवाएगी, ताकि एयरबैग कंट्रोल सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा सके।' कंपनी के मुताबिक 3 अगस्त 2015 से लेकर 22 मार्च 2016 के बीच तैयार 15,995 बालेनो कारें भी जांच और ईंधन फिल्टर की खामियां दूर करने के लिए रीकॉल की गई हैं।
बयान के मुताबिक 1,961 डीजायर डीजल कारें भी वापस मंगवाई जाएंगी। इन कारों के खराब ईंधन फिल्टर बदले जाएंगे। मारुति सुजुकी के डीलर 31 मई 2016 से वाहन मालिकों से संपर्क करेंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया कि सॉफ्टवेयर अपग्रेड और खराब ईंधन फिल्टर में बदलाव मुफ्त में किया जाएगा।