Showing posts with label DNA. Show all posts
Showing posts with label DNA. Show all posts

Tuesday, 24 May 2016

महिलाओं में कहां से आता है पुरुष का DNA

महिलाओं में कहां से आता है पुरुष का DNA
महिलाओं में कहां से आता है पुरुष का DNA
वैज्ञानिकों ने पाया है कि कई महिलाओं के खून में वाई-क्रोमोसोम जीन सीक्‍वेंस आता है। यह आश्‍चर्य पैदा करने वाली बात है क्‍योंकि वाई क्रोमोसोम तो सिर्फ पुरुषों में ही पाया जाता है। ऐसे में सवाल यह पैदा होता है कि महिलाओं में यह क्रोमोसोम कहां से आता है।
शोध में पाया गया कि जो भी महिलाएं गर्भवती होती हैं, उनके रक्त में गर्भावस्‍था के बाद से पूरी जिंदगी भ्रूण से मिले सेल मौजूद रहते हैं। यदि गर्भावस्‍था खत्‍म हो जाए या गर्भपात हो जाए, तो भी ये जीन्‍स मां में मौजूद रहते हैं। इस स्थिति को माइक्रोकेमिरिज्‍म कहते हैं।
इस संबंध में फ्रेड हचीसन कैंसर सेंटर में साल 2004 में इम्‍यूनोलॉजिस्‍ट्स ने एक अध्‍ययन किया। इसमें उन्‍होंने कई महिलाओं के खून का नमूना लिया। उन्‍होंने महिलाओं को उनकी गर्भावस्‍था के आधार पर चार भागों में बांटा।