Showing posts with label DMK. Show all posts
Showing posts with label DMK. Show all posts

Thursday, 19 May 2016

तमिलनाडु में अम्मा ने यूं दोहराया 80 के दशक का इतिहास

तमिलनाडु में अम्मा ने यूं दोहराया 80 के दशक का इतिहास
तमिलनाडु में अम्मा ने यूं दोहराया 80 के दशक का इतिहास
पांच राज्यों के चुनाव के बाद गुरुवार को हुई मतगणना में अम्‍मा ने इतिहास रच दिया है। राज्‍य में सत्‍ता की अदला-बदली की परंपरा को तोड़ते हुए जयललिता ने लगातार दूसरी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर कब्‍जा जमाने की पूरी तैयारी कर ली है। अब आए रूझानों/नतीजों के अनुसार जयललिता की पार्टी एआईडीएमके को राज्‍य में 135 सीटें मिल रहीं हैं जबकि करुणानिधि की डीएमके केवल 77 पर सिमटती दिख रही है।
रूकी सत्‍ता की अदला-बदली
अस्सी के दशक में एमजेआर ने सत्ता बचाई थी। उसके बाद 1967 से लेकर अब तक डीएमके और एआईएडीएमके ने सत्ता बांटी है। 1989 से तो यह सिलसिला बन गया है कि एक बार एम. करुणानिधि और दूसरी बार जे. जयललिता सीएम बन रही हैं। इन दोनों नेताओं के लिए इस बार लड़ाई बहुत बड़ी है, क्योंकि दोनों की उम्र जवाब देने लगी है। जयललिता 68 वर्ष की हैं, वहीं करुणा तो उम्र के 92 वसंत पूरे कर चुके हैं।