Showing posts with label Chorl. Show all posts
Showing posts with label Chorl. Show all posts

Tuesday, 7 June 2016

60 तीर्थयात्रियों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, भागकर बचाई जान

चोरल पुलिस चौकी पर तैनात एक एसआई और सिपाही को करीब साठ तीर्थयात्रियों को बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। इसके बाद घायल सिपाहियों को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया। मामला महाराष्ट्र से आ रही एक बस और आयशर की टक्कर के बाद उपजा था जिसका विवाद चौकी तक पहुंचा और यहां दोनों पक्षों में विवाद फिर भड़का तो बस के यात्रियों ने पुलिसवालों को भी बुरी तरह पीट दिया।
बस में सवार लोग तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं। सिमरोल टीआई से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम भेरूघाट के पास एक आयशर खंडवा की ओर से आ रही थी तभी तीर्थयात्रियों से भरी महाराष्ट्र से आ रही एक बस क्र. एमएच 12 एससी 9040 ने पीछे से आयशर को टक्कर मार दी। इस बात को लेकर दोनों वाहनों के चालकों में विवाद हो गया, जो चोरल चौकी तक पहुंचा। चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सीताराम रावत ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बस के एक यात्री ने रावत से अभद्र व्यवहार किया।