Showing posts with label Chhattisgarh Vidhan Sabha. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh Vidhan Sabha. Show all posts

Tuesday, 22 March 2016

छत्तीसगढ़ के विधायकों को मिलेगा एक लाख से अधिक वेतन-भत्ता

छत्तीसगढ़ के विधायकों को मिलेगा एक लाख से अधिक वेतन-भत्ता
छत्तीसगढ़ के विधायकों को मिलेगा एक लाख से अधिक वेतन-भत्ता
छत्तीसगढ़ के विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ेगा। राज्य सरकार ने विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विधानसभा परिसर में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक विधायकों का कुल वेतन-भत्ता 75 हजार से बढ़कर एक लाख दस हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा।
विधायकों का मूल वेतन दस हजार से बढ़ाकर पंद्रह हजार रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा विधायकों को मिलने वाले निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, अर्दली भत्ता, दैनिक भत्ता, टेलीफोन, चिकित्सा भत्ता व अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की जाएगी।