Showing posts with label CRPF. Show all posts
Showing posts with label CRPF. Show all posts

Monday, 4 April 2016

सर्चिंग के दौरान मुठभेड़, प्रेशर बम से एक जवान घायल

सर्चिंग के दौरान मुठभेड़, प्रेशर बम से एक जवान घायल
सर्चिंग के दौरान मुठभेड़, प्रेशर बम से एक जवान घायल
मैलावाड़ा विस्फोट घटना के बाद पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। फोर्स शनिवार से कुआकोंडा, कटेकल्याण क्षेत्र के जंगल और पहाड़ों में डेरा डालकर लगातार सर्चिंग कर रही है। रविवार को इस दौरान दो जगह फोर्स और नक्सलियों का आमना-सामना भी हुआ लेकिन बड़ी सफलता नहीं मिली। एक जगह नक्सली रोजमर्रा का सामान छोड़ भागे तो एक जगह उनके प्रेशर बम से एक जवान घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है।
बुधवार को जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के मैलावाड़ा में नक्सलियों के बारूदी विस्फोट में सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हो गए है। इसके बाद संदिग्ध नक्सलियों और उनके सहयोगियों को धरपकड़ करने फोर्स ने अभियान तेज कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कटेकल्याण और कुआकोडा ब्लॉक के जंगल और पहाड़ों पर बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिल रही है। उनकी घेराबंदी करने फोर्स का विशेष दस्ता पांच अलग-अलग टीम में रवाना की गई है। यह टीमें अलग-अलग क्षेत्र से नक्सलियों को घेरने की कोशिश में जुटी है। बताया गया कि रविवार की सुबह फोर्स और नक्सलियों का मुठभेड़ भी कुछ स्थानों पर हुआ है। जहां नक्सली खुद को कमजोर पाते खाने-पीने और कपड़ा आदि सामान छोड़कर भाग गए। इस दौरान सुकमा जिला और कटेकल्याण ब्लाक के सरहदी इलाके में सीआरपीएफ का एक जवान प्रेशर बम की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया गया कि 195 बटालियन के जवान गुरविंदर का पैर प्रेशर बम में पड़ने से वह बूरी तरह जख्मी हो गया है।