Showing posts with label CG Cabinet. Show all posts
Showing posts with label CG Cabinet. Show all posts

Tuesday, 5 July 2016

कैबिनेट में ग्राम उद्योग निति को मंजूरी, 7 लाख को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक ली, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में नई ग्राम उद्योग निति को मंजूरी मिल गई, जिससे 7 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 60 वर्ष से अधिक के शिल्पकारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में 11 हजार किसानों को सोलर पंप बांटने का निर्णय लिया गया है। जिसमें 425 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसमें 132 करोड़ रुपए केंद्रीय अंश और शेष राज्य सरकार का अंश होगा। हावेस्टर्स को वाहन कर से पूर्ण छूट दी गई है। 26 सौ करोड़ के अनुपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है।