Showing posts with label Bihar secretriate. Show all posts
Showing posts with label Bihar secretriate. Show all posts

Wednesday, 8 June 2016

बिहार सचिवालय से गायब हुई लालू प्रसाद से जुड़ीं चारा घोटाले की फाइलें

बिहार में चारा घोटाले से जुड़ी फाइलें पटना सचिवालय की अलमारी से चोरी हो गई हैं। घटना के करीब 20 दिनों बाद बुधवार को इसकी एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार, फाइलें सचिवालय की तीन अअलमारियों को तोड़कर चोरी की गई हैं। बुधवार सुबह सचिवालय की साफ-सफाई के लिए कर्मचारी आए थे तो उन्होंने अलमारियों के लॉक टूटे देखे। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस अब इसकी पड़ताल कर रही है।
वैसे, इन फाइलों के चोरी होने से इस मुकदमे पर असर नहीं पड़ने जा रहा, क्योंकि इससे जुड़ी फाइलें रांची में भी हैं। इस मुकदमे में चार्जशीट समेत सभी दस्तावेज रांची कोर्ट में दाखिल हो चुके हैं।