Showing posts with label Bank Defaulter. Show all posts
Showing posts with label Bank Defaulter. Show all posts

Monday, 16 May 2016

भारत लौटने को तैयार करोड़ों का कर्जदार माल्या, सरकार के सामने रखी ये शर्त

भारत लौटने को तैयार करोड़ों का कर्जदार माल्या, सरकार के सामने रखी ये शर्त
भारत लौटने को तैयार करोड़ों का कर्जदार माल्या, सरकार के सामने रखी ये शर्त
बैंकों के हजारों करोड़ का लोन नहीं चुकाने के मामले में डिफॉल्टर घोषित हुो चुके माल्या ने कहा है कि वह भारत आना चाहते हैं बशर्ते उनकी सुरक्षा और आजादी का सरकार को पूरा भरोसा देना होगा। शनिवार को यूबीएल की बोर्ड मीटिंग हुई थी जिसकी अध्यक्षता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये खुद विजय माल्या ने की।
इस बैठक में शामिल हुए निदेशकों के अनुसार माल्या पर बकाया ऋण चुकाने के लिए बैंकों का दवाब लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसे में माल्या ने कहा है कि उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक को समझौते का नया ऑफर दिया है और उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में बात आगे बढ़ेगी।
यहां तक की प्रवर्तन निदेशालय भी ब्रिटेन से माल्या का प्रत्यर्पण चाहता है, जहां वो पिछले दो महीने से रह रहे हैं। शनिवार को मुबंई में हुई बोर्ड मीटिंग में शामिल निदेशकों ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि यूबीएल के चैयरमैन को बोर्ड और स्ट्रैटेजिक पार्टनर हेनेकेन का सपोर्ट है।