Showing posts with label BJP MLA. Show all posts
Showing posts with label BJP MLA. Show all posts

Friday, 18 March 2016

14 दिनों की हिरासत में भेजे गए 'शक्तिमान' पर हमले का आरोपी भाजपा MLA

14 दिनों की हिरासत में भेजे गए 'शक्तिमान' पर हमले का आरोपी भाजपा MLA
14 दिनों की हिरासत में भेजे गए 'शक्तिमान' पर हमले का आरोपी भाजपा MLA
भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान को डंडे से पीटने वाले भाजपा विधायक गणेश जोशी को शुक्रवार को देहरादून में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पहुंचे थे।
इस बीच भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्‍तराखंड के डीजीपी बीएस संधू से जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में मुलाकत की। संधू ने कहा कि हमने जोशी को कोर्ट में पेश कर दिया है और अब हम न्‍यायिक आदेश के अनुसार काम करेंगे। कोर्ट ने जोशी को 14 दिनों की न्‍यायिक ह‍िरासत में भेज दिया है।
इससे पहले उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत ने भाजपा विधायक गणेश जोशी की गिरफ्तारी की खबर से अनभिज्ञता जताई थी। उधर, जदयू के विधायक शरद यादव ने कहा कि शक्‍ितमान को घायल करने वाला आरोपी विधायक जानवर है।