Showing posts with label BE student. Show all posts
Showing posts with label BE student. Show all posts

Thursday, 30 June 2016

कोरबा के बीई छात्रों का शोध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में

आईटी कॉलेज के तीन बीई स्टूडेंट्स के शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने अपना शोध इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में छठवें सेमेस्टर की पढ़ाई के दौरान पूरा किया और वर्तमान में वे सातवें सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं।
उच्च शिक्षा हो या तकनीकी पढ़ाई, यह पहला मौका है जब कोरबा में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय जर्नल में अपने रिसर्च पेपर प्रकाशित कराने सफलता अर्जित की है। उन्होंने अपना शोध पत्र आईटी कॉलेज के रजिस्ट्रार व ईईई एचओडी प्रणय कुमार राही के मार्गदर्शन में तैयार किया।
विश्व के किसी भी क्षेत्र में तीन प्रमुख विषयों के पाठ्यक्रम प्रमुख और आधारभूत हैं। इनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल व मैनेंजमेंट सेक्टर शामिल हैं। कॅरियर व नई खोज की दृष्टि से भी इन तीन प्रमुख कोर्स में शोध कार्य महत्वपूर्ण होता है। कोई भी नया शोध अगर यूनिक है, तो ख्यातिलब्ध जर्नल में उनका प्रकाशन किया जाता है। शोध पत्रों का प्रकाशन भी तीन स्तर का होता है, जिनमें पहला राज्य स्तर, दूसरा राष्ट्रीय व तीसरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जर्नल में।