Showing posts with label Assam assembly election result. Show all posts
Showing posts with label Assam assembly election result. Show all posts

Friday, 20 May 2016

असम में भाजपा की जीत के पीछे आरएसएस की भी है भूमिका

असम में भाजपा की जीत के पीछे आरएसएस की भी है भूमिका
असम में भाजपा की जीत के पीछे आरएसएस की भी है भूमिका
भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। उसने 15 साल पुराने कांग्रेस के किले को ढहा दिया है। असम के रास्ते भाजपा ने पहली बार नॉर्थ-ईस्ट में एंट्री की है। इस बार के चुनाव में भाजपा को 60 सीटें मिली हैं। जबकि उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद को 14 और बोडो पीपल्स फ्रंट को 12 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस 78 से महज 26 सीटों पर सि‍मट गई। 5 सीटों से सीधा 60 पर पहुंचने वाली भाजपा के लिए ये चमत्कार से कम नहीं है।
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे आरएसएस का अहम रोल माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये संघ की सालों की मेहनत ही है जिससे राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। संघ ने अपर, सेंट्रल और नॉर्थ असम में कांग्रेस के संगठन को बड़ी चुनौती दी है।