Showing posts with label Anganwadi. Show all posts
Showing posts with label Anganwadi. Show all posts

Wednesday, 22 June 2016

आंगनबाड़ी केंद्र में अमृत दूध पीने से फिर एक बच्चा बीमार

आंगनबाड़ी केंद्र में अमृत दूध पीने की वजह से फिर एक बच्चे के बीमार होने की जानकारी मिली है। यह घटना उसी आंगनबाड़ी केंद्र में हुई है जिसमें जिसमें पिछले महीने दो बच्चों की मौत हुई थी और कुछ बच्चे गंभीर रूप से बीमार हुए थे।
बीजापुर जिले के मद्देड़ आंगनबाड़ी केंद्र में आज सुबह बच्चों को अमृत दूध बांटा जा रहा था। जैसे ही एक बच्चे ने दूध पिया उसे उल्टियां होने लगीं। इसके बाद अन्य बच्चों को दूध पीने से रोका गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया। अभी बच्चे का इलाज जारी है। आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि दूध को चख कर जांचा गया था, लेकिन कुछ पैकेट पर संदेह था।
घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अन्य कुछ बच्चों ने दूध चखा है उनकी तहतियातन तौर पर डॉक्टरी जांच कराई जा रही है। इस घटना के बाद एक बार फिर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटे जा रहे दूध पर सवाल उठ रहे हैं और परिजन बच्चों को अमृत दूध पिलाने से मना कर रहे हैं।