Showing posts with label Airbag Software. Show all posts
Showing posts with label Airbag Software. Show all posts

Monday, 25 April 2016

एयरबैग सॉफ्टवेयर में खराबी : फोर्ड वापस मंगाएगी 42,300 कारें

एयरबैग सॉफ्टवेयर में खराबी : फोर्ड वापस मंगाएगी 42,300 कारें
एयरबैग सॉफ्टवेयर में खराबी : फोर्ड वापस मंगाएगी 42,300 कारें
अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड भारत में हैचबैक फिगो और कॉम्पैक्ट सेडान फिगो एस्पायर की 42,300 कारों को बाजार से वापस मंगा रही है। कंपनी इन वाहनों में एक सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी को दुरस्त करेगी, जिससे टक्कर की स्थिति में एयरबैग के ठीक से काम नहीं करने का अंदेशा है।
फोर्ड ने बयान में कहा कि वह खुद पहल कर साणंद प्लांट में बने इन दो मॉडलों को वाहनों को वापस मंगा रही है। इन वाहनों को बाजार में लांच किए जाने के बाद से लेकर 12 अप्रैल, 2016 तक बने वाहनों को वापस लिया जा रहा है। फोर्ड इन सभी गाड़ियों में अपने डीलर के यहां सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करेगी।