Tuesday, 7 June 2016

सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च

जल्‍द ही सैसमंग का नया गैलेक्‍सी नोट 6 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने वाला है। सैमसंग ने गैलेक्‍सी सीरिज के लिए एक परंपरा सी बना ली है, जिसके तहत इस नाम के प्रॉडक्‍ट्स को हमेशा अगस्‍त महीने में ही लॉन्‍च किया जाता है। इस बार भी नया गैलेक्‍सी नोट अगस्‍त में ही लॉन्‍च किया जाएगा।
इस स्‍मार्टफोन को गैलेक्सी नोट 7 भी कहा जा रहा है। इसे 3 अगस्त को या फिर उसके बाद खास ईवेंट में लॉन्‍च किया जा सकता है। गैलेक्सी नोट 6 के कुछ स्पेसिफिकेशन भी हाल ही में लीक हुए थे।
लीक जानकारियों के अनुसार, इस फैबलेट में 5.8 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले स्‍क्रीन होगी। स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हो सकती है। बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कम पावर खपत के लिए रैम के साथ 10एनएम की चिप भी लगाई जा सकती है।

No comments:

Post a Comment