घर में शौचालय नहीं होना ग्राम पंचायत पंच का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों को भारी पड़ गया। शौचालय नहीं होने से स्क्रूटनी में उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। ग्राम सोरम के एक वार्ड से पंच पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन भरा था। जिनमें से दो का नामांकन रद्द हो गया, अब तीसरा व्यक्ति निर्विरोध पंच निर्वाचित हो जाएगा। इस तरह शौचालय ने यहां के चुनावी खेल को बिगाड़ दिया है।
जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम पंचायत धौराभाठा, कोड़ेगांव रैय्यत के आश्रित गांव मालगांव और सोरम में पंच के तीन रिक्त पदों के लिए 19 जून को त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव होना है। जिसे लेकर इन गांवों में चुनावी माहौल है। पंच पद के चुनाव लड़ने धौराभाठा के वार्ड क्रमांक 9 के लिए 1 उम्मीद्वार, कोड़ेगांव रैय्यत के मालगांव के वार्ड क्रमांक 9 के लिए 1 और सोरम के वार्ड क्रमांक 15 के लिए 3 उम्मीद्वारों ने अपना-अपना नामांकन भरा था।
मंगलवार को उम्मीद्वारों द्वारा भरे नामांकन का जनपद पंचायत धमतरी के चुनाव शाखा में स्क्रूटनी की गई। जहां त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के धारा 36 में किए संशोधन नियमावली के तहत धौराभाठा और कोड़ेगांव के उम्मीद्वारों के नामांकन सही पाया गए। दोनों उम्मीद्वार निर्विरोध पंच चुने गए।
No comments:
Post a Comment