Wednesday, 29 June 2016

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से होगा शुरू

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्‍त तक चलेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति मानसून सत्र का कार्यक्रम तय करने के लिए हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।
इस मानसून सत्र में कई अहम बिल पास होने की उम्‍मीद की जा रही है। हालांकि पिछले दो सत्रों में ठीक से काम नहीं हो पाया था और कांग्रेस के विरोध के चलते कई अहम बिल जिनमें जीएसटी शामिल है लटक गए थे।

No comments:

Post a Comment