कुपोषण दूर करने के लिए आ रहा पैसा कुपोषण मिटाने के बजाए अधिकारियों के पोषण के काम आ रहा है। आईसीडीएस के तहत संचालित योजना से अधिकारी कुपोषण मिटाने के बजाए पैसे की बंदरबांट कर रहे है। यह आरोप ग्राम पंचायत दांतरदा कलां के सरपंच रामसिंह मीणा ने लगाए है। सरपंच श्री मीणा ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है।
सरपंच श्री मीणा ने बताया कि सुपोषण अभियान के तहत उसके गांव में स्नेह शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में 10 अतिकुपोषित बच्चों के सुपोषण के लिए 10 हजार रुपए से अधिक की राशि भेजी गई थी। इस राशि से बच्चों को विशेष पोष्टिक भोजन दिया जाना था। आंगनबाड़ी पर एक भी बच्चे को विशेष पोष्टिक आहार नहीं दिया गया। स्वसहायता समूह द्वारा नियमित भोजन नास्ता अन्य बच्चों को दिया गया।
No comments:
Post a Comment