देश के 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधारियों के जल्द अच्छे दिन आ सकते हैं। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो एक अगस्त से केंद्रीय कर्मचारियों को छह महीने के एरियर के साथ बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार 7वें वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से प्रभावी बनाने की सोच रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ी हुई सैलरी एक अगस्त 2016 को कर्मचारियों और पेंशनधारियों के खातों में जमा होगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पिछले छह महीने का पूरा एरियर एक अगस्त को ही मिल जाएगा या इसे किस्तों में दिया जाएगा।
मालूम हो, केंद्र सरकार का विचार है कि 7वें वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से प्रभावी बनाया जाए। 7वें वेतन आयोग ने न्यूनतम वेतन 18,000 रुपए और अधिकतम वेतन 2,50,000 रुपए करने का सुझाव दिया है। 7वें वेतन आयोग पर सचिवों की अधिकार प्राप्त समिति की मंगलवार बैठक हुई। कहा जा रहा है कि इस अधिकार प्राप्त समिति की यह अंतिम बैठक थी।
No comments:
Post a Comment