बस्तर में नक्सलियों ने दो साल में 70 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह जानकारी दी। पत्रकारों के सवाल, बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ता नक्सलियों के डर से पार्टी छोड़ रहे हैं? पर सीएम ने कहा कि अगर आप बीजापुर में रहते तो यह प्रश्न थोड़ा धीरे करते। बीजापुर की परिस्थिति की बात अंबिकापुर में नहीं की जा सकती।
मेरा कार्यकर्ता बारूदी सुरंग के बीच कार्य करता है। दो साल में 70 कार्यकर्ताओं को नक्सलियों ने गोली मार दी। आप उसको राजनीतिक चश्मे से न देखें। आने वाले समय में हम वहां की परिस्थिति बदलेंगे। नईदुनिया ने बीजापुर में भाजपा नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबर सबसे पहले प्रकाशित की थी।
बीजापुर जिले के 17 भाजपा पदाधिकारियों ने नक्सल भय से पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद मंत्री महेश गागड़ा कार्यकर्ताओं के बीच गए और उन्हें समझाने की कोशिश की।
No comments:
Post a Comment