केंद्र सरकार ने विमान ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सरकार ने एविशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन में 9.2 फीसद की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 21 रुपए का इजाफा किया गया है।
सरकार के इस फैसले के बाद बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम बढ़ने से सिलेंडर 21 रुपए महंगा हो जाएगा। हालांकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
डीजल-पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ीं
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की बढ़ोतरी को देखते हुए एक बार फिर से डीजल और पेट्रोल के दामों में इजाफा किया गया है। पेट्रोल 2 रुपए 58 पैसे जबकि डीजल 2 रुपए 26 पैसे कर दिया गया है। नई कीमत मंगलवार की रात से लागू हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment