सुगनीदेवी जमीन घोटाला मामले में विधायक रमेश मेंदोला विजय कोठारी सहित सभी 17 आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य धाराओं में ट्रायल चलेगा। विशेष कोर्ट ने आज इस मामले में आरोप तय कर दिए। विधायक मेंदाेला और अन्य आरोपी आज कोर्ट में हाज़िर हुए।इसके बार कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में कोर्ट को आज यह तय करना था कि विधायक रमेश मेंदोला आरोपी हैं या नहीं। मेंदोला की ओर से मंगलवार को विशेष न्यायालय में आरोप पर बहस सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था।
सुगनीदेवी कॉलेज की जमीन को लेकर लोकायुक्त ने मेंदोला सहित 18 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया है। एक आरोपी की ट्रायल के दौरान ही मौत हो चुकी है। ढाई साल पहले लोकायुक्त ने इस प्रकरण में चालान भी पेश कर दिया। इसके बाद से आरोपियों की तरफ से आरोप पर बहस चल रही है। 29 अप्रैल को मेंदोला की ओर से एक आवेदन प्रस्तुत कर गुहार लगाई गई थी कि उनका विचारण अन्य आरोपियों से अलग किया जाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment