Tuesday, 31 May 2016

विवादित वीडियो पर तन्मय के समर्थन में आईं सोनम

तन्मय भट्ट के विवादित वीडियो पर बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स तक से रिस्पांस आ रहा है। हर तरफ इसकी आलोचना की जा रही है। मगर हिंदी फिल्म जगत में फैशनिस्टा के नाम से मशहूर सोनम कपूर ने तन्मय को अपना समर्थन दिया है। इस बात से हर कोई हैरान है।
मगर यही सच है। सोनम कपूर ने कहा है कि वो इस बात से हैरान हैं कि लोग इस कॉमिक वीडियो को लेकर ऐसा रिस्पांस क्यों दे रहे हैं।
आपको बता दें कि तन्मय भट्ट 'एआईबी' के सह-संस्थापक हैं। हाल ही में तन्मय ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर का मजाक उड़ाया गया था। महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस मामले में सोमवार को एक केस भी दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment