Monday, 2 May 2016

तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही शिवानी दुर्गा : नरेंद्रगिरि

तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही शिवानी दुर्गा : नरेंद्रगिरि
तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही शिवानी दुर्गा : नरेंद्रगिरि
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्रगिरी महाराज का कहना है कि शिवानी दुर्गा तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही हैं।
इस संबंध में रोज कोई न कोई शिकायत मिल रही है। अध्यक्ष ने मेला प्रशासन से कहा है कि शिवानी को सिंहस्थ से बाहर किया जाए। जानकारी के मुताबिक शिवानी दुर्गा आनंद अखाड़े के नाम पर कई जगह महामंडलेश्वर की उपाधि का उल्लेख करती हैं। अखाड़े ने कई बार इस बात को लेकर एतराज भी जताया है। एतराज के बाद भी वे अखाड़े का नाम उपयोग करती रहीं।
इस पर रविवार को महंत गिरि ने मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अफसरों से उनके पोस्टर और होर्डिग्स को हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिवानी को तंत्र-मंत्र की कोई जानकारी नहीं है और वे जनता को गुमराह कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment